Patna

थाने में कराई गई प्रेमी जोड़े की शादी:10 साल से संपर्क में थे, परिजनों के विरोध पर कोर्ट पहुंचे दोनों

पटना।वैशाली के बिदूपुर थाने में स्थित ब्रह्मस्थान मंदिर में मंगलवार की देर रात एक प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। मामला बिदूपुर थाना क्षेत्र के माइल गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को पिछले दस साल से एक-दूसरे को जानते थे। लड़की चकौसन गांव निवासी राजेश सिंह की बेटी आयुषी कुमारी (28) है। वहीं लड़का माइल गांव निवासी राजेश कुमार का बेटा निशांत कुमार (29) है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दोनों बचपन से ही एक साथ स्कूल आते जाते थे। दोनों के बीच स्कूल में ही दोस्ती हुई। फिर दोनों में प्यार हो गया। दोनों एक साथ जीने-मरने को तैयार हो गए। इसकी जानकारी जब लड़की के परिजनों को लगी तो विरोध करना शुरू कर दिया और लड़के के परिजनों से भिड़ गए। मामला थाने तक पहुंच गया। सोमवार को थाने पर दोनों के परिजन और पक्षकारों की भीड़ लगी रही।

 

कोर्ट से फैसला आने के बाद कराई शादी

 

गहमागहमी बढ़ता देख थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया और प्राथमिकी दर्ज कर लिया। इसके बाद लड़की ने हाजीपुर न्यायालय में अपने स्वेच्छा से लड़के के साथ रहने की सहमति जताई है और अपने माता-पिता के घर जाने से इंकार कर दिया।

 

प्रेमिका निशात के घर जाने की जिद्द पर डटी रही। इसके बाद बिदुपुर थाना परिसर स्थित ब्रह्मस्थान मंदिर में ही पुलिस के मौजूदगी में हिंदू रीति रिवाज़ से दोनों की शादी करवा दी गई। दोनों को पुलिसकर्मियों ने सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!