Samastipur

समस्तीपुर :सड़क हादसे में सरायरंजन के पेंटर की राजस्थान में मौत, परिवार में मचा कोहराम 

Samastipur News: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड 10 निवासी एक युवक की शुक्रवार की देर शाम राजस्थान के सीकर में सड़क हादसे में मौत हो गई. मृतक गांव के ही स्व. बिंदेश्वर राय का ज्येष्ठ पुत्र अर्जुन राय (36 )बताया गया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त युवक राजस्थान प्रांत के सीकर स्थित एक दुकान में रहकर विगत तीन वर्षों से पेंटिंग का काम कर रहा था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शुक्रवार की शाम एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को सीकर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर मृतक के स्वजनों ने मृतक के शव को रविवार की सुबह उसके घर लाया. मृतक का शव उसके घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया.

 

 

मृतक की मां सोनिया देवी,पत्नी नीलू देवी,भाई मनीष कुमार, अनीश कुमार,पुत्र आदित्य कुमार एवं पुत्री स्नेहा कुमारी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल था. वहीं मृतक के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया था.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!