Patna

बिहार वॉलीबॉल लीग में मिथिला,मगध और पाटलिपुत्र की जीत, दिया बधाई 

पटना. पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को बिहार की पहली वाॅलीबॉल लीग की शुरुआत हुई़ 15 सितंबर तक आयोजित लीग का उद्घाटन खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया. इस मौके पर खेल विभाग के प्रधान सचिव बी राजेंदर, निदेशक महेंद्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन और भारतीय वाॅलीबॉल टीम के कोच जीई श्रीधरन माैजूद थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस मौके पर खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि बिहार बहुत तेजी से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है़ हमें विश्वास है कि आने वाले समय में बिहार खेल में किसी भी राज्य से पीछे नहीं रहेगा़ खेल विभाग के प्रधान सचिव बी राजेंदर ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को सिर्फ अपने खेल और प्रदर्शन को ठीक करने पर ध्यान देना चाहिए़ उनकी सुविधाओं और संसाधनों का पूरा ध्यान सरकार रखेगी़ उद्घाटन मैच मिथिला स्पाइकर्स और तक्षशिला सर्वर्स के बीच खेला गया.

 

 

रोमांचक मैच में मिथिला स्पाइकर्स ने तक्षशिला सर्वर्स को 15-9, 15-9 और 15-13 से हराया. मिथिला स्पाइकर्स के गौरव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. दूसरे मैच में मगध सेटर्स ने विक्रमशिला ब्लॉकर्स को 16-14, 15-11 और 15-9 से पराजित किया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मगध सेटर्स के विश्वजीत को दिया गया. लीग का तीसरा मैच पाटलिपुत्र एसर्स और नालंदा डिफेंडर्स के बीच खेल गया. पाटलिपुत्र एसर्स ने नालंदा डिफेंडर्स 15-12, 15-13 और 15-10 से मात दी. पाटलिपुत्र एसर्स के हर्षवर्धन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!