PatnaSamastipur

सीने पर थी पिस्टल फिर भी बदमाशों से भिड़ गए:CSP में लूट करने पहुंचे बदमाश,एक को पकड़ा

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मुजफ्फरपुर में गुरुवार सुबह 9 बजे 3 बदमाश CSP में लूट करने पहुंचे। सामने पिस्टल होने के बाद भी गांव वाले अपराधियों से भीड़ गए। और बदमाशों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। इस दौरान अपराधियों ने गांव वालों को डराने के लिए 2 राउंड फायरिंग भी की, लेकिन गांव वाले डटे रहे और आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

 

 

सीएसपी संचालक ने संतोष कुमार ने कहा कि ‘हम अपना काम कर रहे थे। इसी बीच एक अपाची से एक लड़का आया। एक बाइक पर ही बैठा था। दो CSP के अंदर आए। एक ने ग्राहक पर बंदूक तान दी। दूसरा मेरे पास आया और बैग ले लिया। उसकी पिस्टल की मैगजीन गिर गई। मैगजीन उठाने के दौरान वो फंस गया। इसी दौरान उसे बचाने के लिए दूसरे ने फायरिंग कर दी। जो मैगजीन उठा रहा था उसे हमने पकड़ लिया। मामला कुढ़नी थाने के जमीन हाट बाजार के पास का है। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है।

 

पुलिस ने बरामद किया हथियार और खोखा

 

कुढ़नी थाना के थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि सुबह साढ़े 9 बजे सूचना मिली कि ‘सीएसपी में लूट की कोशिश हुई है। अपाची से तीन लड़के आए थे। एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। थोड़ी चोट आई है उसे। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से हथियार और खोखा बरामद किया गया है।’

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!