Samastipur

समस्तीपुर:हाईस्कूल के पास मिला युवक का शव:जन्माष्टमी का मेला देखने घर से निकला था,सड़क जाम

समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहत्ता हाईस्कूल के बाउंड्री के पास मंगलवार को 21 वर्षीय युवक की लाश मिली। शव को देखने से लग रहा कि उसकी बुरी तरह से पिटाई हुई है। मृतक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जर्नादनपुर गांव के संजय ठाकुर का बेटा बिट्टू ठाकुर (21) है। जो कृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने के लिए सोमवार रात घर से निकला था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मामले की जानकारी के बाद आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-दरभंगा सड़क को बरहत्ता चौक के पास जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

 

मुर्गा फार्म पर काम करता था

 

संजय ठाकुर का पुत्र बिट्टू ठाकुर इलाके के एक मुर्गा फार्म पर काम करता था। शाम में कृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने के लिए निकला था। रात करीब 9:00 बजे के बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन रात में उसका कुछ पता नहीं चला।सुबह करीब 8:00 बजे लोगों ने बरहेत्ता हाई स्कूल के बाउंड्री वॉल के पास सड़क किनारे बिट्टू का शव देखा। उसके शरीर पर कई जगहों पर जख्म का निशान हैं। घटना के पीछे क्या कारण है। अभी कोई नहीं बता रहा है।

 

जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा

 

सदर डीएसपी 2 विजय महतो ने बताया कि घटना की सूचना पर मैं खुद मौके पर पहुंचा। युवक की पीट-पीट कर हत्या की गई है। हत्या कहीं और की गई और शव कहीं और फेंका गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!