Muzaffarpur

बच्चों ने पोस्टर और मॉडल बना बताई विज्ञान की उपलब्धियां, चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण और चांद की सतह पर अवतरण को प्रदर्शित किया

मुजफ्फरपुर| डीएवी मालीघाट में शुक्रवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं के रिशु कुमार, सौरभ कुमार, प्रसून कुमार, अभिज्ञान आदि बच्चों ने पोस्टर और मॉडल बना कर सैटेलाइट, रॉकेट प्रक्षेपण कार्यक्रमों, चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण और चांद की सतह पर अवतरण को प्रदर्शित किया। वहीं, पावर प्वॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से परिधि पंडित, आदिया खान, समृद्धि आदि ने चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आदित्य एल-1 के साथ ही अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में विविध आयामों को दर्शाया। विज्ञान विषय पर आधारित क्विज में कक्षा 9वीं के आरसी नेसार, अपूर्वो सिन्हा, अनुष्का, आदित्य कुमार, अमन कुमार आदि ने हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. हिमांशु पांडेय ने कहा कि हम सभी इस ब्रह्मांड के अंश हैं और हमारी ये उपलब्धियां ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने-समझने की दिशा में मानवीय जिज्ञासा का परिणाम हैं। आयोजन में विज्ञान शिक्षक इमरान कौसर, नवीन कुमार कर्ण, सुनील कुमार सिंह, आरके पाठक, संगीता सुंदर, रविभूषण, कला शिक्षक कृष्णा कुमार, आईटी शिक्षक सर्वेश कुमार आदि ने योगदान दिया।

 

 

मुजफ्फरपुर मिठनपुरा व मणिका स्थित मदर टेरेसा विद्यापीठ में प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने “अपना चंद्रयान’ विषय पर मॉडल व पोस्टर तैयार कर इसरो के वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम व सफलता को दिखाया। इस अवसर पर क्विज व भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. फूलगेन पूर्वे व अध्यक्ष डॉ. एनपी रॉय ने बच्चों के कार्य को सराहा। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। डॉ. एनपी रॉय ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों की भागीदारी से उनका ज्ञानवर्धन होता है, इससे बच्चों में वैज्ञानिक बनने की प्रेरणा मिलती है।

 

 

मुख्य अतिथि डॉ. फूलगेन पूर्वे ने कहा कि विद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाना एक अच्छी पहल है। इससे बच्चों में वैज्ञानिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। प्रबंधक सतीश कुमार झा ने कहा कि बच्चे देश के भावी वैज्ञानिक हैं। प्राचार्य विनीता कुमारी ने कहा कि इसरो द्वारा आयोजित युविका कार्यक्रम बच्चों को वैज्ञानिक बनने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में अत्यंत सराहनीय पहल है। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उप प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने किया। अपना चंद्रयान विषय पर नंदिनी की स्वरचित कविता को लोगों ने खूब सराहा। मौके पर विभा कुमारी, रमण रौशन, अलोक कुमार रॉय, हर्ष, जगदीश कुमार, स्मिता मिश्रा, फिरदौस व क्लीनटॉन शार्पे मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!