Patna

नेपाल में भारतीय यात्री बस नदी में गिरी,40 लोगों को लेकर जा रही थी,अब तक 14 शव बरामद

पटना.नेपाल में भारतीय यात्री बस के नदी में गिर गई. इस हादसे में 14 लोगों के मारे जाने की खबर है. जानकारी के अनुसार, 40 लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई. बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी. घटनास्थल पर नेपाली सेना द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

14 शव बरामद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मध्य नेपाल में भारत की नंबर प्लेट वाली एक बस के मार्सयांगडी नदी में गिरने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. वेबसाइट ‘माई रिपब्लिका डॉट कॉम’ की खबर के अनुसार, दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहारा में हुई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माधव पौडेल के नेतृत्व में एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया.

 

 

जिला पुलिस कार्यालय, तनाहू के सूचना अधिकारी मोहन बहादुर खान ने हादसे को लेकर बताया कि अब तक 29 लोगों को अस्पताल भेजा जा चुका है. वेबसाइट ‘माई रिपब्लिका डॉट कॉम’ ने खबर प्रकाशित की है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 सशस्त्र पुलिस बल के जवानों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान में जुटी हुई है.

 

पिछले महीने दो बसें नेपाल में भूस्खलन के कारण उफनती त्रिशूली नदी में बह गईं थीं. इसमें 65 यात्री सवार थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!