BegusaraiPatna

“8वीं जूनियर राष्ट्रीय लगोरी खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता ने लगोरी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बेगूसराय.वनवासी कल्याण आश्रम महिला समिति द्वारा शुक्रवार को पैराडाइज स्कूल रतनपुर में खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित की गई। जहां 8वीं जूनियर राष्ट्रीय लगोरी खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त बिहार की टीम को मुख्य अतिथि मेयर पिंकी देवी एवं 21 वार्ड पार्षद पूजा देवी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया है। इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं लगोरी टीम के खिलाड़ियों को, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा देकर सम्मानित किया गया। टीम का नेतृत्व क्रीड़ा भारती के प्रांत- सह मंत्री तथा बिहार लगोरी संघ के महासचिव रंधीर कुमार ने किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कार्यक्रम महिला संस्था की अध्यक्ष सरिता सुल्तानिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। स्कूल की निर्देशक दिव्या एव अर्चना कुमारी ने महिला समिति का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सुमित कुमार ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन पूजा अग्रवाल ने किया। वहीं इस अवसर पर हेल्थ कैंप भी लगाया गया था जहां जिसमें दांतों की देखभाल के लिए डॉ आशीष सुमन एवं रजनी बर्णवाल ने अपने विचार रखे। शिविर में दंत चिकित्सक ने उपस्थित बच्चों को दांतों की सुरक्षा एवं उसकी सफाई की विधि को बताया। साथ ही मंजन- ब्रश दिया है।

मौके पर वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंहा, रविंद्र मनोहर, डॉ. गीता कुमारी, रोली अग्रवाल, बिंदु चौधरी, किशोरी मिश्रा, सविता अग्रवाल, मीना सुल्तानिया, बीना गुप्ता, बीना हिसारिया, ममता छपरिया, प्रियंका अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!