PatnaSamastipur

“मौसम अपडेट :पूरे बिहार में मानसून एक्टिव:24 घंटे में सामान्य से 13% अधिक वर्षा…10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

“मौसम अपडेट :पूरे बिहार में मानसून एक्टिव है। राज्य में कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह से मौसम में नरमी आई है। चालू सीजन में पहली बार पटना समेत बिहार के सभी जिलों का अधिकतम पारा सामान्य से 0.5 डिग्री से 8.5 डिग्री कम दर्ज किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना का अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिरकर 28.6 डिग्री दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी में 33.3 डिग्री रहा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि अगले 48 घंटे में पटना, सारण, गया, भोजपुर, गोपालगंज, सीवान, मधुबनी, अरवल, मुजफ्फरपुर और कैमूर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। अगले 48 घंटे में पारा 4 डिग्री और गिरेगा।

कोसी का जल स्तर बढ़ा, बराज के 33 फाटक खोले

कोसी नदी के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी जलस्तर बढ़ गया है। कोसी बराज के 56 में से 33 फाटक खोल दिए गए हैं। मंगलवार की शाम 4:00 बजे बराज से डिस्चार्ज 2,21,460 क्यूसेक के करीब पहुंचा। कोसी तटबंध के 47 किलोमीटर स्पर सुजानपुर गांव के पास व कुछ अन्य जगहों पर नदी दबाव बना रही है।

पूर्वी कोसी तटबंध के 16.98 किलोमीटर स्पर के पास कटाव के हालात हैं। स्पर के आगे के भाग में आंशिक गैप हो गया है। तटबंध के 117.15 किमी स्पर के पास के तेज धारा के कारण स्पर पर दबाव बन रहा है। डीएस स्पर पर लगभग 8 से 10 फीट पानी बह रहा है। स्पर सुरक्षित है। तटबंध के बीच बसे गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!