Indian RailwaysPatna

माल लदान में सोनपुर मंडल का बेहतर प्रदर्शन,1.18 मिलियन टन माल का लदान कर बनाया रिकॉर्ड

सोनपुर:पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून )में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में माल लदान के क्षेत्र में 53% की वृद्धि दर्ज की ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौजूदा वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून )में मंडल के विभिन्न स्टेशनों के रेक पॉइंट्स से 11 लाख 82 हज़ार टन माल की ढुलाई की गई जिसमें मुख्य रूप से पेट्रोलियम पदार्थ, फर्टिलाइजर, मक्का एवं अन्य सामग्री शामिल हैं । इससे रेलवे को 166 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि में सोनपुर मंडल द्वारा 7 लाख 74 हज़ार टन माल की ढुलाई की गई थी ।

 

विदित हो की मंडल के विभिन्न रेक पॉइंट्स से 156 रेकों द्वारा केवल मक्का लदान किया गया ,जिससे रेलवे को रिकॉर्ड 67 करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई ।
माल लदान तथा ढुलाई को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के लिए मंडल के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों एवं उद्योगपतियों से संपर्क कर उन्हें समय समय पर रेलवे की आकर्षक योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है एवं यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि रेलवे से माल ढुलाई अन्य परिवहन साधनों की तुलना में बेहतर और विश्वसनीय होने के साथ ही सस्ता भी है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!