DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय थाना के डायल 112 के दारोगा बिना कपड़े सुनते है फरियाद,फोटो हुआ वायरल

दलसिंहसराय थाने में डायल 112 पर तैनात दरोगा उमेश तिवारी का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जहां थाना परिसर में वह अर्धन’ग्न होकर थाना परिसर में आए एक महिला फरयादी से फरियाद सुन रहे है. इतना ही नहीं इसके साथ कई और फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है.जिसमे दिख रहा है कि वह थाना परिसर में लगने वाले जनता दरबार वाली पोर्टिंको में अर्धन’ग्न कपड़ों में डेस्क के ऊपर दोनों पैर उठा कर बैठे नजर आ रहे हैं.वही तस्वीर में वह टेबल के उपर पैर रखकर आराम से बैठे हुए हैं.फोटो वायरल होने के बाद शहर के कुछ लोगों ने उनपर राह चलते लड़कियों को रोककर इधर-उधर टच करने का भी आरोप लगाया है.

 

उसकी भी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.जिसके बाद पुलिस के कारनामें फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है.डायल 112 पर तैनात दरोगा उमेश तिवारी दलसिंहसराय में आये दिन अपने उट-पटांग रवैये के कारण सुर्खियों में रहते हैं. इस पुरे मामले में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने वायरल हो रही दारोगा उमेश तिवारी की फोटो को लेकर बताया कि फोटो मेरे संज्ञान में आया है.जिसकी जांच कराई जा रही है.जांच के बाद दारोगा पर उचित कार्रवाई किया जायेगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!