“वैशाली सुपरफास्ट सहित 12 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
समस्तीपुर.गोंडा-बुढ़वल तीसरी लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए गोंडा -कचहरी-मैजापुर-करनैल गंज स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है । इसके तहत परिवर्तित मार्ग से 12 ट्रेनें चलेंगी। जबकि 1 रद्द रहेंगी और 4 ट्रेनें पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी। 02 जुलाई को 04004/04003 नई दिल्ली-सीतामढ़ी-नई दिल्ली स्पेशल का परिचालन रद्द कर दिया गया है। वहीं 29 जून को 22551 दरभंगा- जलंधर सिटी एक्सप्रेस, 04313 मुजफ्फरपुर- देहरादून एक्सप्रेस मनकापुर- अयोध्याधाम- अयोध्या कैंट- बाराबंकी- लखनऊ- रोजा के रास्ते चलेगी।
01, 02, 03 एवं 04 जुलाई, को 12553 सहरसा- नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, 01 जुलाई को सहरसा- अमृतसर गरीबरथ, 29 जून एवं 01, 02, 03 एवं 04 जुलाई, को 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल, 29 जून को 05537 दरभंगा- दौराई स्पेशल, 29 जून, 01, 02, 03 एवं 04 जुलाई को 02563 बरौनी- नई दिल्ली स्पेशल,
01, 02 एवं 03 जुलाई को 11124 बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस, 01 जुलाई, 12521 बरौनी- एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 01 जुलाई, को 04061 बरौनी- दिल्ली स्पेशल, 1, 2, 3 व 4 जुलाई को मुजफ्फरपुर- आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस, 02 जुलाई, को 09190 कटिहार- मुंबई सेंट्रल स्पेशल परिवर्तित मार्ग मनकापुर- अयोध्या धाम जं.- अयोध्या कैंट- बाराबंकी के रास्ते चलेगी। 15707 कटिहार- अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 03 जुलाई को 165 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी ।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
