BegusaraiPatna

“बेगूसराय में कुख्यात अपराधी विमलेश महतो गिरफ्तार:कट्टा और गोली बरामद

बेगूसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के एक कुख्यात अपराधी को कट्टा और गोली के साथ की गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह सफलता बखरी थाना क्षेत्र में मिली। गिरफ्तार अपराधी बखरी थाना क्षेत्र के करैटांड गांव का निवासी विमलेश महतो है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एसपी मनीष ने बताया कि बखरी थाना को गुप्त सूचना मिली कि सिनुवारी पुल टोला में बाइक लगाकर सड़क किनारे दो युवक खड़ा है। जिसमें एक हाथ में कट्टा लिए हुए हैं और दूसरा मोटरसाइकिल पर बैठा है तथा किसी बड़ी अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।सूचना मिलते ही मेरे निर्देशानुसार बखरी थानाध्यक्ष विकास कुमार राय एवं उसकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिनुवारी पुल टोला के समीप घेराबंदी कर दिया। जिसमें पुलिस की घेराबंदी देखकर मोटरसाइकिल पर बैठा युवक तो भाग निकला, लेकिन विमलेश महतो को एक कट्टा एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया‌।

आठ मामले हैं दर्ज

विमलेश महतो पर बखरी थाना में हत्या और लूट सहित विभिन्न संगीन अपराध के आठ मामले दर्ज हैं‌। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। एसपी ने बताया कि विमलेश महतो ने बखरी आंबेडकर चौक के समीप दहशत फैलाने के लिए बवाल किया था। यह दहशत फैलाने वाला आदतन अपराधी है।

एसपी ने बताया कि हाल ही में करैटांड में हुए गोली कांड में भी यह शामिल था, विमलेश शराब माफिया भी है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ चल रही है, जिसमें उसने कई घटनाओं में अपनी भागीदारी होने की बात स्वीकार किया है और भी मामले का उद्भेदन होने की संभावना है। इससे मिले इनपुट के आधार पर कारवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!