PatnaSamastipur

“समस्तीपुर समेत बिहार के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे बिहार को कवर कर लेगा

बिहार में मानसून एक्टिव हो चुका है। आज प्रदेश के 26 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे बिहार को कवर कर लेगा।इसके कारण अगले 72 घंटे के दौरान बिहार में मानसून की गतिविधियां तेज हो जाएगी। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में तेज हवा और आकाशीय बिजली का भी अलर्ट जारी किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मधुबनी में बारिश की वजह भुतही बलान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे 2.98 करोड़ की लागत से 4 पिलर वाला निर्माणाधीन पुल की गार्डर गिर गया। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही इसकी ढलाई हुई थी। घटना में किसी के जानी नुकसान की खबर नहीं है।अधिकारियों ने बताया कि गार्डर की ढलाई करने के बाद नदी के जलस्तर अचानक बढ़ा। इसकी वजह से शेटरिंग पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसके चलते ये गार्डर गिरा है। ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से साल 2021 से ही पुल का निर्माण कार्य चल रहा है।

अब तक सिर्फ 20 जिलों में अच्छी बारिश हुई

प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 जून को किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते हो गई थी। इसके बाद मानसून कमजोर पड़ गया था। 24 जून से एक बार फिर से सक्रिय होकर आगे बढ़ने लगा। हालांकि, अभी तक मानसून की अच्छी बारिश प्रदेश के 20 जिलों में देखने को नहीं मिली है।इन जिलों में रविवार तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। बक्सर, आरा, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बेगूसराय, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर और सीवान में अच्छी बारिश हो सकती है।

59 फीसदी बारिश में कमी

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी चंपारण में 56.3 एमएम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अब तक बिहार में 59 फीसदी बारिश में कमी हुई है। 28 जून तक बिहार में 140.4 एमएम बारिश होनी थी, लेकिन सिर्फ 57.3 एमएम ही बारिश हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!