PatnaDalsinghsarai

त्रिभुवन सिंह को दलसिंहसराय की जिम्मेदारी,बिहार में 35 जेल अधीक्षकों का तबादला

बिहार में एक साथ 35 जेल अधीक्षकों का तबादला किया गया है। इसे लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अरविंद कुमार साह को रोसड़ा तो त्रिभुवन सिंह को दलसिंहसराय की जिम्मेदारी दी गई है वहीं पटना के बेऊर जेल के अधीक्षक जितेंद्र कुमार का प्रमोशन हुआ है। उन्हें सहायक कारा महानिरीक्षक बनाया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

विधु कुमार बेऊर जेल के नए जेल अधीक्षक बने हैं। पहले वो मोतिहारी जेल के अधीक्षक थे। शिवहर के रहने वाले विधु कुमार को मोतिहारी से पटना तबादला किया गया है। वही शेखपुरा के जेल अधीक्षक राजीव कुमार और बक्सर के जेल अधीक्षक राजीव कुमार को भी प्रोन्नति का लाभ मिला है। उन्हें भी जेल अधीक्षक से सहायक कारा महानिरीक्षक बनाया गया है”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!