Patna

देश-दुनिया के पर्यटकों को खूब भा रहा बिहार, 2023 में रिकॉर्डतोड़ 8 करोड़ टूरिस्ट पहुँचे

पटना। देश व दुनियाभर के पर्यटकों के बीच बिहार आकर्षण का केंद्र रहा। पिछले वर्ष रिकार्ड तोड़ पर्यटकों ने बिहार का भ्रमण किया।पहली बार 2023 में राज्य में आठ करोड़ 21 लाख 32 हजार 277 पर्यटकों ने राज्य का भ्रमण किया। इनमें आठ करोड़ 15 लाख 85 हजार 701 पर्यटक देसी थे, जबकि पांच लाख 46 हजार 576 पर्यटक विदेशी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसके पूर्व राज्य में सर्वाधिक तीन करोड़ 50 लाख पर्यटक वर्ष 2019 में बिहार आए थे। इस वर्ष पहली तिमाही में मार्च तक कुल एक करोड़ 18 लाख पर्यटक बिहार का दौरा कर चुके हैं।

होटल उद्योग से जुड़े कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण
राज्य के पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने गुरुवार को एक बैठक में कहा कि राज्य के होटल उद्योग से जुड़े कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के प्रति होटल कर्मियों में आतिथ्य भाव विकसित हो सके।प्रशिक्षण के दौरान होटल कर्मियों एवं अधिकारियों को बताया जाएगा कि पर्यटकों को किस तरह से स्वागत करना है। सबसे पहले गया एवं बोधगया के होटल कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैठक के दौरान पर्यटन सचिव ने राज्य के पर्यटन निदेशक विनय कुमार राय को निर्देश दिया कि गया एवं बोधगया के होटल कर्मियों की सूची प्राप्त कर उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था करें। कर्मियों के कार्य को देखते हुए लघु एवं दीर्घ कोर्स की व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में पर्यटन सचिव ने स्पष्ट किया कि अगर कोई होटल व्यावसायी अपने कर्मियों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाना चाहता है तो, पर्यटन निदेशालय से संपर्क कर सकता है।बैठक में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के नंद किशोर के अलावा धीमन बनर्जी एवं पुलक मंडल सहित कई लोगों ने भाग लिया

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!