Patna

“शादी से एक महीने पहले भागी लड़की,प्रेमी संग रचाई शादी, फिर फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल

मुजफ्फरपुर में प्यार का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। जहां अपने इश्क के रंग में रंगी युवती शादी से पहले ही प्रेमी संग फरार हो गई है। जहां घर से भागी युवती ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर अब अपने शादी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। जिससे नाराज लड़की के घरवालों ने प्रेमी पर लड़की को जबरन घर से भगाने का आरोप लगाते हुए थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सकरा वाजिद पंचायत का है। जहां की रहने वाली एक युवती की अगले माह एक मई को शादी होने वाली थी। जिसकी पूरी तैयारी घर में चल रही थी। लेकिन इसी बीच युवती शनिवार को अपने प्रेमी संग घर से भाग गई और प्रेमी संग शादी रचा कर अपने शादी की फोटो सोशल मीडिया पर प्रेमी जोड़े के द्वारा वायरल भी किया गया। जिससे लड़की के परिजन बेहद परेशान हो रहे है।

वही इस संबंध में लड़की के परिजनों द्वारा स्थानीय थाना में युवक पर युवती को घर से भगाने के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वही, इस संबंध में सुचना प्राप्त होते ही सकरा थाना की पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को डिटेन किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

इस संबंध में सकरा थाना प्रभारी राजू कुमार पाल ने बताया कि देर रात सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती घर से फरार हो गई है। जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है। साथ ही मामले में जांच कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!