Samastipur

समस्तीपुर मे NDA की बैठक में पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी: शांभवी चौधरी को विजयी बनाने का आह्वान किया

समस्तीपुर.NDA प्रत्याशी की घोषणा के अगले दिन रविवार को बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी समस्तीपुर पहुंचे। वह एनडीए की बैठक में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने की। संचालन जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, और धन्यवाद ज्ञापन लोजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह ने किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बैठक में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से 10 सालों में देश में विकास की गंगा बहाई और प्रधानमंत्री के कुशल रणनीति विश्व में भारत पांचवी बड़ी आर्थिक शक्ति वाला देश बना है। नरेंद्र मोदी ने किसानों, महिलाओं और गरीब युवाओं को मजबूत करने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है।

 

देश की सबसे कम उम्र की सांसद बनेगी शांभवी

 

अशोक चौधरी ने लोजपा राम विलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को आभार व्यक्त करते हुए कहा जिस प्रकार से शांभवी चौधरी को देश के सबसे कम उम्र का उम्मीदवार बनाया है, यह समस्तीपुर लोकसभा के मतदाताओं के लिए सौभाग्य की बात है। शांभवी अगर समस्तीपुर से जीततीं हैं तो यहां के क्षेत्रों का चहमुंखी विकास होगा। समस्तीपुर बिहार में विकसित जिला के रूप में स्थापित होगा।

 

सभा को संबोधित करने वालों में हम जिलाध्यक्ष केदार चौधरी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष बिनोद चौधरी, बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेध देवी, विधान परिषद सदस्य डॉ तरुण कुमार चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!