Samastipur

सड़क पर पड़ा था बेहोश युवक,समस्तीपुर में मां बोली-बेटे की गलत लड़कों के साथ संगत,स्मैक पिलाकर छोड़ा

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर के थानेश्वर मंदिर के पीछे सड़क पर रविवार देर शाम एक युवक बेहोशी की स्थिति में मिला। युवक को स्थानीय कुछ लोगों द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इस दौरान सूचना पर पहुंची युवक की मां ने कहा कि उसके बेटे को उनके ही मित्र ने स्मैक पीला दिया है। इससे वह बेहोश हो गया है।

 

युवक शहर काशीपुर स्थित श्रीकृष्णापुरी मोहल्ला का रहने वाला ऋतिक कुमार है। सदर अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी है। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए हैं।

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि काशीपुर समेत शहरी इलाके में स्मैक का कारोबार तेजी से चल रहा है। कारोबारी नए युवकों को किसी तरह अपने गिरफ्त में ले रहे हैं। देर शाम लोगों को सूचना मिली कि थानेश्वर मंदिर के पीछे सड़क पर एक लड़का बेहोश पड़ा हुआ है। इस बीच कुछ लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचा। बाद में युवक की पहचान होने पर जब उसकी मां अस्पताल पहुंची तो लोग उसके बयान से दंग रह गए।

 

आरती देवी नामक महिला ने बताया कि उसके बेटा का शहर के गलत युवकों के साथ संगत है। जो नशा का कारोबार करता है। उसके बेटे को उक्त लोगों ने स्मैक पीने की आदत डाल दी है। उन्होंने शक जाहिर किया है कि उसके बेटे को स्मैक दिया गया है। स्मैक देने वाले युवकों ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया है। उधर, सूचना पर नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की।

 

शहर में पकड़ा का स्मैक का खेप

 

बता दें कि हाल ही में शहर के मथुरापुर घाट और जितवारपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में स्मैक की बरामदगी की थी। कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। बावजूद यह कारोबार लगातार अपना पांव पसार रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!