Patna

संदिग्ध स्थिति में मिला महिला का शव:मृतका के बेटे ने चाचा-चाची पर लगाया हत्या का आरोप

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना।वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में खास पटेरा से पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में एक महिला की शव बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान सराय थाना क्षेत्र के खास पटेरा निवासी तेज नारायण भगत की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है।

 

मृतका के बेटे साहिल कुमार ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर चाचा-चाची ने मां की हत्या की है। शव को इसके बाद घर के पीछे फेंक दिया। उसने आगे कहा कि वह और उसके पिता किसी काम से बाहर गए थे। मौका पाकर चाचा-चाची और भैया ने हत्या कर दी। वहीं घटना को लेकर सराय थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलते ही प्राथमिक दर्ज कर करवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!