Begusarai

रणधीर वर्मा अंडर 19 का पहले मुकाबले मे समस्तीपुर ने खगड़िया को 69 रन से हराया

बेगूसराय।बीहट.बिहार क्रिकेट संघ के सेंट्रल जोन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर 19 का पहला मुकाबला समस्तीपुर ने जीत लिया। समस्तीपुर और खगड़िया के बीच बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान में खेले गए पहले मैच में खगड़िया ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 50 ओवर के मैच में समस्तीपुर टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 336 रन बना पायी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

समस्तीपुर की ओर से मो आलम ने शानदार 174 रन की शतकीय पारी खेली और अबू तालिब ने 56 रन बनाए। खगड़िया की ओर से आदित्य किशन ने 4 विकेट और सूरज कुमार ने 1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए खगड़िया की टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 267 रन ही बना पायी। खगड़िया की ओर से सूरज ने 56 रन और कप्तान अंशु ने नाबाद 50 रन बनाए।

 

 

समस्तीपुर की ओर से आयुष कुमार ने 2 विकेट और अभिनव ने 1 विकेट प्राप्त किये। समस्तीपुर ने 69 रन से यह मैच जीत लिया। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार समस्तीपुर के मो आलम को दिया गया। अंपायर के रूप में वेद प्रकाश, अमित कुमार और स्कोरर के रूप में विश्वजीत व राम थे। इसके पूर्व मैच का उद्घाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के खेल मंत्री ने कहा कि बिहार के क्रिकेटरों में काफी प्रतिभा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!