Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:गढ़सीसई पंचवटी चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत,लोगों ने किया सड़क जाम 

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सीसई पंचवटी चौक के समीप सोमवार की देर शाम ससुराल से लौट रहे एक साइकिल सवार युवक की मौत अज्ञात वाहन से ठोकर लगने से हो गई। युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने मंगलवार की सुबह से ही मुआवजे की मांग को लेकर पंचवटी चौक को पूरी तरह जाम कर दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिससे इस पथ पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हैं। मृतक गढ़सीसई पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 (कचहरी टोल) निवासी गौरी दास का पुत्र अमरजीत दास (30 वर्ष) अपने ससुराल मयारी से रात्रि करीब 10 बजे साइकिल से घर लौट रहा था।

 

इसी दौरान पंचवटी चौक से करीब 10 मीटर पीछे डायवर्सन के निकट अज्ञात वाहन द्वारा उसे ठोकर मार दी गई। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने तथा जाम हटाने के प्रयास में जुटी हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!