DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय में महिला से सोने का चेन छीन कर भाग रही तीन महिला व एक युवती को लोगों ने पकड़ पुलिस को सौपा

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ढेपुरा एन.एच 28 के पास उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक महिला से सोने की चेन छीन कर भाग रही छीनतई गिरोह की तीन महिला व एक युवती को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.पीड़ित महिला की पहचान रायचक निवासी रेणु देवी के रूप में हुई है.रेणु देवी ने बताया की वह दलसिंहसराय से अपने घर टोटो से जा रही थी.तभी तीन महिला व एक लड़की टोटो में बैठ गई.उसकी भाषा से लगा रहा था कि वह दरभंगा के तरफ कि हो.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसी दौरान टोटो में बैठी एक महिला चोर ने उसका सोने का चेन छीन लिया और फिर टोटो रुकवा कर चारो ढेपुरा की तरफ भागने लगी.हल्ला गुल्ला करने पर आसपास के लोगों कि मदद से उस चारो को पकड़ा गया.इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने महिला चोर को पकड़ कर पिटाई कर दिया.जिसके बाद महिला चोर ने रेणु देवी का सोने का चेन वापस किया.

वही ग्रामीणों कि सुचना पर पहुंची टाइगर पुलिस चारो महिला चोर को पकड़ अपने साथ थाना ले आई.इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि सभी पकड़ाये महिला से पूछताछ किया जा रहा है.चेन छिनतई को लेकर अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है.पुलिस आगे कि करवाई में जुटी है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!