Patna

सात साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म:टॉफी का लाचल देकर खेत में किया गलत काम

पटना।मुजफ्फरपुर में 7 साल की बच्ची से नाबालिग ने दुष्कर्म किया है। लड़का बच्ची को टॉफी का लालच देकर उसे घर से दूर खेत में ले गया था। करीब 500 मीटर की दूरी पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। बच्ची के शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे कुछ लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। लोगों को देखकर आरोपी पीड़िता को छोड़कर भाग गया। बच्ची को लोगों ने घर पहुंचाया। परिजनों ने स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मंगलवार को हुई थी घटना

 

घटना मंगलवार को हुई थी, लेकिन मामला तब प्रकाश में आया जब बच्ची को मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच में लाया गया। पुलिस के संरक्षण में पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच हुई। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने साहेबगंज थाने में आवेदन दिया है। मामले में आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही

 

पीड़ित बच्ची का फर्द बयान लेने पहुंची साहेबगंज थाना की दारोगा गुड़िया कुमारी ने इस मामले को लेकर किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार किया है।वहीं, सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया की इस मामले के आरोपी नाबालिग लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!