Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक रति रंजन प्रसाद को 24 वीं पुण्यतिथि पर समस्तीपुर में शिक्षा का अलख जगाना की कही बात

समस्तीपुर।होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय रति रंजन प्रसाद की 24 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। समाधि पर माल्यार्पण विद्यालय की सह-संस्थापिका विभा देवी, प्रबंधक निदेशक धर्मांश रंजन, प्रचार्य अमृत रंजन, पूर्व प्रचार्य डॉ एस० के० अहमद एवं सुजीत कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण भी मौजूद थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

तत्पश्चात निर्गुण संगीत बजायी गयी। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ट शिक्षक डॉ० अनिल कुमार सर के उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय की स्थापना के पीछे जो उनका उद्देश्य था उसी पर विद्यालय आगे बढ़ रहा है। उनका सपना था कि समस्तीपुर में शिक्षा का अलख जगाना है। उसी का परिणाम है कि विद्यालय ने अपनी चौथी शाखा का पिछले महीने उद्‌घाटन किया।

विद्यालय उनके आदर्शों को ध्यान में रखकर लगातार आगे बढ़ रहा है। और उनके आदर्शों का अनुसरण कर रहा है। विद्यालय के प्रबंधक निदेशक धर्माश रंजन सर ने पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष घोषणा करते हुए कहा कि सत्र 2023-24 से लगातार विद्यालय के सभी वर्गो के टॉपर विद्यार्थियों को विद्यालय के द्वारा स्कॉलरशिप दिया जाएगा। यह एक प्रशंसनीय कदम है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!