Samastipur

आज का मौसम;बदलना समस्तीपुर का मौसम,बारिश ने फिर से बधाई ठंड,22-23 को कुछ जगहों पर ओला गिरने की संभावना

आज का मौसम;समस्तीपुर.ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मंगलवार को 21-25 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। इसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में 22-23 फरवरी को आसमान में गरज वाले बादलों के बनने के साथ-साथ उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। कुछ स्थानों पर ओला पड़ने की भी सम्भावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस अवधि अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान इस दौरान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस अवधि में औसतन 5-6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है। 22-23 फरवरी के आसपास पुरवा हवा भी चल सकती है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

तैयार खेत में कर सकते हैं सब्जियों की फसल की बुआई मौसम अनुकूल रहने पर तैयार खेत की एक हल्की जुताई कर गरमा सब्जियों जैसे-मिन्डी, कद्दू कदिमा, करेला, खीरा एवं नेनुओं की बुआई किसान कर सकते है। बुआई के लिए मौसम अनुकुल है। भिंडी के लिए परभनी क्रान्ति, अका अभय, अका अनामिका, वर्षी उपहार, केएस-312, लौकी के लिए राजेन्द्र चमत्कार, पूसा समर प्रोलिफिक लॉग, पूसा समर प्रौलिफिक राउंड, नेनुआ के लिए राजेन्द्र नेनुआ-1, पूसा चिकनी पूसा प्रिया कल्याणपुर चिकनी, करेला के लिए पूसा दो मौसमी, पूसा विशेष, कोयम्बटूर लॉग, पंत करेला और कल्याणपुर बारहमासी अनुशंसित किस्में हैं। केला में निकाई-गुड़ाई करे। केला की सुखी एवं रोगग्रस्त पत्तियों को काटकर खेत से बाहर करें।

 

22 से 23 फरवरी के बीच आसमान में गरज वाले बादलों के बनने के साथ-साथ उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा की सम्भावना है। इस दौरान ओला वृष्टि की भी संभावना है। दैनिक कृषि कार्य के प्रति किसानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।- डॉ. ए सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!