Samastipur

जेईई मेंस में समस्तीपुर के देवेश को 99.25 परसेंटाइल,लोगो ने दिया बधाई 

समस्तीपुर :शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के बच्चों का जेईई मेंस के पहले सेशन (जनवरी अप्टेम्प) में शानदार प्रदर्शन रहा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एजुकेटर्स के आठ बच्चों को 90 परसेंटाइल से ज्यादा अंक आया है। सबसे शानदार प्रदर्शन देवेश कुमार का रहा जिसने 99.25 परसेंटाइल प्राप्त किया, वहीं उषा कुमारी को 97.63, जागृति को 93.90, साक्षी को 91.55, प्रणय को 91.46, आदित्य को 86.03 और लक्ष्मी को 83.35 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस अवसर पर बच्चों ने अपने सफलता का श्रेय अपने अभिभावक और एजुकेटर्स के शिक्षकों को दिया। शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई खिलाई और आगामी जेईई एडवांस के लिए शुभकामनाएं दी।

 

 

उक्त अवसर पर संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा ने बताया कि जिन बच्चों ने मेंस में बेहतरीन प्रदर्शन किया है उन्हे अब एडवांस की तैयारी में लग जाना है और जिन बच्चों का उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं हो पाया वो अप्रैल अटेम्प्ट की तैयारी करें। संस्थान के तरफ से नियमित टेस्ट और डाउट सेशन का आयोजन जेईई एडवांस और नीट के एग्जाम तक होना है।

 

एजुकेटर्स के सीईओ डॉक्टर प्रदीप प्रांजल ने बताया कि आगामी सत्र के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट के माध्यम से बच्चे 100% तक स्कॉलरशिप प्राप्त कर प्री फाउंडेशन कोर्स (क्लास 6 से10), फाउंडेशन कोर्स (+2 के साथ आईआईटी और मेडिकल की तैयारी) एजुकेटर्स में कर सकते हैं, जिसका आयोजन हरेक रविवार को एजुकेटर्स कैंपस में ही आयोजित किया जा रहा है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!