Patna

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार तो घर से भागी, प्रेम प्रसंग में गोरखपुर से पहुंची नाबालिग प्रेमी के साथ धराई

पटना।डुमरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग यमुदाय के प्रेमी जोड़ा को बुधवार की रात डुमरा के शंकर चौक से हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ करने पर बताया गया कि लड़की उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली है, जो नाबालिग है। जबकि लड़का मेहसौल ओपी क्षेत्र के राजोपट्टी का रहने वाला है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि लड़की और लड़का सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे के निकट आये। दोनों में सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लड़का के बुलाने पर लड़की घर से बिना परिजनों को बताए भाग कर ट्रेन से मुजफ्फरपुर पहुंची। फिर मुजफ्फरपुर से बस के माध्यम से सीतामढ़ी आयी। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर दोनों को डुमरा के शंकर चौक से पकड़ा गया। बताया कि पूछताछ के बाद लड़की को रात्रि के समय महिला थाना को सुपुर्द किया गया था।

 

 

लड़की ने लड़का के खिलाफ बहकाने को लेकर आवेदन दिया है। जिसके आधार पर प्राथमिक दर्ज कर लड़का को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। जबकि लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। लड़की के परिजनों के आते ही कानूनी प्रक्रिया पूरी कर लड़की को उनके परिजनों के हवाले किया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!