Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में बलान नदी पर बांध बनाकर मैरिन ड्राइव के तर्ज पर सड़क बनाने को लेकर सर्वें हुआ शुरु

दलसिंहसराय नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बलान नदी के किनारे चकमूर्तजा लहेरिया बाजार काली मंदिर वार्ड 3 सें प्रभु जी घाट, कदम घाट, गोलाघाट गुदरी पुल होते भटगामा वार्ड 27 तक बलान नदी के किनारे नगर परिषद द्वारा बांध बनाकर मैरिन ड्राइव के तर्ज पर सड़क बनाने की प्रक्रिया की गुरुवार को शुरुआत किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिसमें सड़क बनाकर शहर को जाम सें मुक्त करते हुए शहर एवं बलान कि सौंदर्य करण हेतू सर्वे के कार्य का शुभारम् ग्लोवल आर्चर कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग एल एल पी,नवी मुंबई के चेयरमेन सह मैनेजिंग डायरेक्टर सरोज कुमार नायक के द्वारा किया गया।

 

 

मौके पर मुख्य पार्षद आभा सुरेका, कम्पनी के सी इ ओ नूपुर आप्टे,सोमनाथ गायकवाड़,सिकंदर कुमार,पापिया साह,रुपेश कुमार सहित सुशील कुमार सुरेका,कुणाल भूषण चौधरी,देव भूषण चौधरी, सुनील कुमार बमबम,नियामूल हसन, वीरेंद्र राउत सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!