Patna

नाबालिक लड़की का अधजला शव बरामद,जाँच में जुटी पुलिस

पटना।नगरनौसा(नालंदा)।नगरनौसा थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव मिल्की खंधा से बुधवार के दिन पुलिस ने अज्ञात एक नाबालिक लड़की का अधजला शव बरामद किया।शव अधजला के साथ-साथ पूरी तरह गल चुका था। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव किसी लड़की की है जिसकी उम्र करीब 15 से 20 साल के बीच की बताई जा रही है।इधर नाबालिक लड़की का अधजला शव बरामद होने से इलाका में सनसनी फैल गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना स्थल पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्रामीण जब खेतों में अपने-अपने काम को लेकर जा रहे थे। तब उन्हें पुल के नीचे से आति दुर्गंध महसूस हुई। जब पुल के नीचे झांक कर देखा गया तो एक अधजली लाश पर नजर पड़ी।

 

 

जैसे ही यह बात गांव वालों को पता लगा घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उम्र पड़ी। शव के आसपास पुआल है जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि पुआल से ही शव को जलाने का प्रयास किया गया है। चेहरे और शरीर के अधिकांश हिस्से जल चुके हैं जिसके कारण शव की पहचान नहीं हो सकी है।वहीं घटना की जानकारी मिलने के उपरांत नगरनौसा थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आसपास के थानों एवं सोशल मीडिया का सहारा शव के पहचान को लेकर लिया जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!