Begusarai

संदिग्ध हालत में युवक की मौत,लोगों ने कहा- 2 दिन पहले पी थी शराब,हुई मौत

बेगूसराय में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र के परोड़ा निवासी ऋषिकेश कुमार सिंह के रूप में की गई है। हालांकि, स्थानी लोगों का आरोप है कि महुआ शराब पीने से मौत हुई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताया जाता है कि ऋषिकेश कुमार सिंह ने दो दिन पूर्व भी उसने शराब पी थी। उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया । लेकिन गुरुवार की रात ऋषिकेश कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

 

स्थानीय लोगों ने सीधे सीधे आरोप लगाते हुए कहा है कि परोरा गांव में कई जगहों पर लंबे समय से महुआ शराब बनाने और बेचने का काम किया जा रहा है। इसकी सूचना पुलिस को लगातार स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस इस मामले में उदासीन रवैया अपनाते रही और शराब कारोबारी पर कोई कार्रवाई नहीं की।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!