Samastipur

कल का मौसम;छठ पर आसमान रहेगा साफ, तापमान में वृद्धि से नहीं पड़ेगी अधिक ठंड

Samastipur:-कल का मौसम;मुजफ्फरपुर।छठ के दौरान 19 एवं 20 नवंबर को जिला समेत उत्तर बिहार का आसमान साफ रहने के साथ खिली-खिली धूप निकलने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान सामान्य से अधिक रहने से सुबह के अर्घ्य के समय भी अधिक ठंड नहीं रहने का अनुमान है। 24 घंटे के बाद तीन दिनों तक इस क्षेत्र में पछुआ हवा के चलने के साथ ही तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है। पूसा कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार, इस दौरान आसमान साफ व मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 7 से 8 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। इधर, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री वृद्धि के साथ सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक 30.8 डिग्री रहा। इसी प्रकार 2.3 डिग्री की वृद्धि के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 अधिक 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की वृद्धि हुई है।

 

4 दिनों से ऐसे बढ़ रहा तापमान

 

दिनांक अधि. न्यून.

 

14 नवंबर 29.8 15.0

 

15 नवंबर 29.8 15.5

 

16 नवंबर 30.2 15.9

 

17 नवंबर 30.8 18.2

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!