Patna

खेलों इंडिया भारोत्तोलन सेंटर का हुआ उद्घाटन,राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Patna:-भारत सरकार के अति महत्वकांक्षी योजना खेलों इंडिया भारोत्तोलन सेंटर का उदघाटन आज जानकी इंडोर स्टेडियम डुमरा में जिला खेल पदाधिकारी एवं वरीय उप समाहर्ता रंजना भारती एवं वरीय उप समाहर्ता विभागीय जाँच धनंजय कुमार ने संयुक्त रूप से खेलों इंडिया भारोत्तोलन सेंटर का उदघाटन किये .

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वरीय उप समाहर्ता धनंजय कुमार ने कहा की सीतामढ़ी जिला में खेलों इंडिया सेंटर खुलने से सीतामढ़ी के खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का बेहतरीन प्लेटफार्म हैं और सभी खिलाड़ियों को नित्य अभ्यास करने का सलाह दिए l

 

 

 

वही जिला खेल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता रंजना भारती ने कहा की बिहार सरकार एवं भारत सरकार के अति महत्वपूर्ण योजना खेलों इंडिया का सेंटर खुलने से अब ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का बेहतरीन प्लेटफार्म हैं और यहाँ के बच्चे सुबह 6 बजे से 9 बजे एवं शाम 4 बजे से 7 बजे तक निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं l बिहार सरकार द्वारा नियुक्त कोच अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी जानेश्वरी देवी ने बताया की अंडर 14 खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा और यहाँ के खिलाड़ियों को ट्रैकशूट, टीशर्ट, जूता एवं कीट दिया जायेगा l

 

 

मौके पर सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अतुल कुमार, सचिव सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सुमन उपाध्यक्ष नवीन कुमार, हरिशंकर प्रसाद राजीव कुमार काजू, रितेश रमण सिंह, रौशनी कुमार दीपक कुमार अरविन्द कुमार शिवहर जिला भारोत्तोलन संघ राजा कुमार, कराटे प्रशिक्षक प्रत्यक्ष झा राष्ट्रीय खिलाड़ी रूद्र प्रताप सिंह दिलीप कुमार समेत अन्य खिलाड़ी एवं अभिवावक उपस्थित थे l

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!