Dalsinghsarai

शांति समिति की बैठक:पूजा समितियों को समय पर लाइसेंस लेने का दिया निर्देश,पंडाल में सीसीटीवी, फायर बॉक्स और वॉलेंटियर रहेंगे तैनात

दलसिंहसराय,आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक अनुमंडल सभागार में आयोजित की गई.एसडीओ किशन कुमार ने पूजा समितियों को समय पर लाइसेंस बनवाने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया.वहीं, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों और पूजा समितियों को जरूरी जानकारी दी.बैठक में पूजा पंडालों की सुरक्षा,अग्निशमन व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे लगाने,भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एसडीओ ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान सभी पूजा समितियां समय से लाइसेंस प्राप्त कर लें.पंडालों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें,उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.

हर पंडाल में सीसीटीवी और फायर बॉक्स लगाने का निर्देश

एसडीओ ने पूजा समितियों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और फायर बॉक्स लगाने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरी है.भीड़भाड़ वाले पंडालों में विशेष सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने पर भी जोर दिया गया.साथ ही पंडालों में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए व्यवस्था करने को कहा गया.

 

डीएसपी ने पूजा समितियों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी पूजा पंडालों में आपातकालीन संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से अंकित किए जाएं. समिति अपने वॉलेंटियर के लिए एक ड्रेस कोड निर्धारित करे, ताकि भीड़ के बीच उनकी आसानी से पहचान हो सके. विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने विचार रखे.सभी ने दुर्गापूजा के दौरान प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने की बात कही.

 

 

प्रशासन की ओर से आम लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई.बैठक में डीसीएलआर पंकज कुमार झा, निर्वाचन पदाधिकारी रविरंजन कुमार,सीओ मो.जमशेद, बीडीओ राजीव कुमार,थानाध्यक्ष मो.इरशाद आलम,जदयू से सुनील कुमार बमबम,राजद से मो. जावीर,एडवा से नीलम देवी, विनोद कुमार समीर सहित कई जनप्रतिनिधि और समिति के सदस्य मौजूद थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *