Vaishali

हाजीपुर-कोनहारा घाट पर तेज धारा में बही युवती: SDRF कर्मियों ने बचाया

वैशाली के हाजीपुर स्थित कोनहारा घाट पर पितृपक्ष और जितिया पर्व के दौरान बड़ा हादसा टल गया। नदी में स्नान करने के दौरान 19 वर्षीय युवती तेज धारा की चपेट में आकर बहने लगी।युवती को बहता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर तैनात महिला SDRF कर्मियों ने तत्काल नदी में उतरकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्नान करते समय तेज बहाव में फंसी युवती

 

युवती की पहचान हाजीपुर के एसडीओ रोड गोलंबर निवासी सोनक्षी कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि सोनक्षी कोनहारा घाट पर नदी में स्नान कर रही थी।इसी दौरान वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गई और पानी में बहने लगी। घटना के बाद घाट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

महिला SDRF कर्मियों ने नदी में उतरकर बचाया

 

घाट पर तैनात महिला SDRF कर्मियों रूबी कुमारी (MCT/638) और जुली कुमारी (MCT/535) ने बिना देरी किए बचाव अभियान शुरू किया।दोनों कर्मियों ने पानी में उतरकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव के बाद सोनक्षी की हालत सामान्य बताई गई है।पितृपक्ष और जितिया पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रमुख घाटों पर SDRF कर्मियों के साथ मोटरबोट की तैनाती की है। घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि नदी में स्नान के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर तत्काल बचाव अभियान शुरू किया जा सके।

 

प्रशासन ने गहरे पानी से दूर रहने की अपील की

 

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से गहरे पानी में जाने से बचने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। लोगों को तेज धारा वाले स्थानों पर स्नान नहीं करने और केवल सुरक्षित घाटों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने खतरनाक घाटों पर जाने से भी लोगों को मना किया है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *