Samastipur

भूकम्परोधी मकान निर्माण के विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

समस्तीपुर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिहार, पटना के निदेशानुसार उनके सहयोग से *भूकम्परोधी मकान निर्माण* के विषय पर *जिला अंतर्गत असैनिक अभियंताओं को सदर अनुमंडल, समस्तीपुर के सभागार में दिनांक 21.12.2021 से 24.12.2021 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आयोजित किया गया है।*

 

प्रशिक्षण का शुभारंभ श्री विनय कुमार राय, अपर समाहर्त्ता ,आपदा प्रबंधन, समस्तीपुर द्वारा किया गया।

 

मौके पर श्री निलेश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा, समस्तीपुर, श्री प्रमोद प्रसाद सिंह, प्रभारी प्रधान लिपिक, आपदा प्रबंधन प्रशाखा, समस्तीपुर, श्री दीप प्रकाश, प्रोग्रामर (जिला आपातकालीन

संचालन केन्द्र, समस्तीपुर) श्री शिवेश कुमार एवं मो0 ताहिर उपस्थित थे। प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण डा0 बी0के0 सहाय, (तकनीकी) सलाहकार, BSDMA के सहयोग से श्री मिथलेश कुमार, प्रशिक्षक एवं मो० हुसैन, प्रशिक्षक द्वारा दिया जायेगा।

 

उक्त आयोजित प्रशिक्षण के आयोजन से प्रशिक्षित अभियंताओं के माध्यम से समस्तीपुर

जिलावासी भूकंपरोधी मकान निर्माण हेतु प्रेरित होंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!