Samastipur

CM नीतीश की यात्रा के लिए सजने लगा विद्यापतिनगर,पार्कों में रंग-रोगन हुए,30 दिसंबर को है कार्यक्रम

समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड के सर्वोत्तम ग्राम पंचायत राज हरपुर बोचहा में आगामी 30 दिसंबर को समाज सुधार यात्रा के क्रम में सीएम नीतीश कुमार पहुंचेंगे। जहां वह जनसभा के साथ राज्य में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार प्रशासनिक स्तर से कार्यक्रम तय होते ही हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार मनरेगा पार्क में अवस्थित हजारों पेड़ पौधों का रंग-रोगन, तालाब का सौंदर्यीकरण, तालाब के किनारे पक्कीकरण, योगा स्टेज का निर्माण, पाथ वे का निर्माण कर पार्क को सुसज्जित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न विभाग के अधिकारी अपने निरीक्षण में कार्य को सम्पन्न करवा रहे हैं। नीतीश सरकार की जल जीवन हरियाली योजना की अवधारणा को अंतिम रूप देने में अधिकारी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

सड़क का भी चल रहा निर्माण कार्य।

प्रेम विहार पार्क में जल संचय के लिए बनाए गए तालाब एवं जलनिकासी के लिए बनाए गए नहर-आहार को मनोरम बनाए जाने की कवायद भी तेजी से जारी है। वहीं पंचायतों के विभिन्न सरकारी विद्यालयों, स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्रों का रंग रोगन करवाते हुए इसे दुरुस्त कराया जा रहा है। वार्डों में संचालित नलजल योजनाओं के शेष बचे कार्यों को अंतिम रूप देने में विभागीय अधिकारी जुटे हैं।

पाथ वे निर्माण का भी हो रहा काम।

इसको लेकर ग्रामीण विकास विभाग पथ प्रमंडल पटोरी के कार्यपालक अभियंता भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री व पीएम सड़क का निरीक्षण किया। मुखिया प्रेमशंकर सिंह ने सिमरी चतरा पथ की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। कार्यपालक अभियंता ने एक सप्ताह के अंदर उक्त सड़क का निर्माण कार्य सम्पन्न कराए जाने की बात कहीं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!