BusinessNew To India

gold-silver prices;धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट:61 हजार के नीचे आया सोना

Gold-silver prices;Business! News Delhi ; सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 474 रुपए गिरकर 60,579 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 45,434 रुपए रह गई है। इस महीने 10 तारीख को धन तेरस है। इस दिन सोने में निवेश शुभ माना जाता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके अलावा चांदी के दाम में भी आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। ये 1332 रुपए फिसलकर 70,705 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 72,037 रुपए पर थी।

 

 

अक्टूबर में 3,600 रुपए से ज्यादा मंहगा हुआ सोना

अक्टूबर महीने में सोना-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिली। बीते महीने सोने के दाम में 3,651 रुपए की तेजी देखने को मिली थी। अक्टूबर की शुरुआत यानी 1 अक्टूबर को ये 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 31 अक्टूबर को 61,370 रुपए पर पहुंच गया था। वहीं चांदी 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम से 72,165 रुपए पर आ गई थी।

 

 

दिवाली तक 62 हजार तक जा सकता है सोना

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी रहने के आसार हैं। HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करंसी हेड अनुज गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बॉन्ड यील्ड घट रही है और डॉलर कमजोर हो रहा है। इससे गोल्ड को सपोर्ट जारी रहेगी।

 

इसके अलावा घरेलू बाजार में त्योहारों के लिए मांग बढ़ेगी। इसके बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में डिमांड बढ़ने का असर कीमतों पर होगा। इससे दिवाली तक सोना 62 हजार और चांदी 75 हजार तक जा सकती है।

 

इस धन तेरस गोल्ड ETF में कर सकते हैं निवेश

सोने को शेयरों की तरह खरीदने की सुविधा को गोल्ड ETF कहते हैं। ये एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड हैं, जिन्हें स्टॉक एक्सचेंजों पर खरीदा और बेचा जा सकता है। चूंकि गोल्ड ETF का बेंचमार्क स्पॉट गोल्ड की कीमतें हैं, आप इसे सोने की वास्तविक कीमत के करीब खरीद सकते हैं।

 

इसमें निवेश के लिए डीमैट अकाउंट जरूरी: गोल्ड ETF खरीदने के लिए आपको डीमैट अकाउंट खोलना होता है। इसमें NSE या BSE पर उपलब्ध गोल्ड ETF के यूनिट आप खरीद सकते हैं और उसके बराबर की राशि आपके डीमैट अकाउंट से जुड़े बैंक अकाउंट से कट जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!