दलसिंहसराय:रामपुर जलालपुर में ‘लर्निंग बियॉन्ड बुक्स’ विषय पर सेमिनार आयोजित
दलसिंहसराय,प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, रामपुर जलालपुर में द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए ‘लर्निंग बियॉन्ड बुक्स’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया.इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं उसके उद्देश्यों पर गहन चर्चा हुई.सेमिनार की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य शारदा कुमारी ने की.उद्घाटन प्राचार्य, विशिष्ट अतिथि एवं प्राध्यापकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.अतिथियों का स्वागत मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, चादर एवं हरित पौधा देकर किया गया.
विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा एवं रामानुराग झा उपस्थित थे.अतिथियों ने बिना किताब के बच्चों को कैसे सिखाया जाए, इस पर बल दिया.सेमिनार को प्राचार्या, विशिष्ट अतिथियों के साथ प्राध्यापक विक्रम कुमार, रजनी कुमारी,अर्चना कुमारी, मेधाविका कुमारी,गौतम कुमार,राजकुमार तथा प्रशिक्षु शिक्षकों ने भी संबोधित किया.
इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. इफ्तेखार इमाम के निर्देशन में आयोजित पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा रचित रिसर्च रिपोर्ट “इंपैक्ट ऑफ प्ले बेस्ड पेडागोजी ऑन स्टूडेंट एकेडमिक परफॉर्मेंस इन प्राइमरी स्कूल ऑफ समस्तीपुर डिस्ट्रिक्ट”का विमोचन भी किया गया.कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु शिक्षक मोना कुमारी एवं शिवम कुमार ने किया.मौके पर प्रिंस कुमार, विनोद मौर्या व द्वितीय वर्ष के सभी प्रशिक्षु शिक्षक उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
