विभूतिपुर में हथियार के बल पर नाबालिग का अपहरण:शादी की नीयत से ले भागे बदमाश
Samastipur,विभूतिपुर थाना क्षेत्र में नरहन बाजार गई एक नाबालिग को हथियार के बल पर अगवा कर लिया गया। सोमवार को पीड़िता के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
दर्ज केस में अजय कुमार, देव कुमार, शिवम कुमार और युगेश्वर मुखिया नामजद आरोपी हैं। पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 9 अक्टूबर को नरहन बाजार सामान खरीदने गई थी। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर बेटी को जबरन बोलेरो में बैठाया और भाग गए। पिता का आरोप है कि आरोपियों ने शादी की नीयत से उसे अगवा किया है। परिजनों को डर है कि आरोपी उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं।पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष एस.के. झा ने बताया कि पिता के बयान पर केस दर्ज कर टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। किशोरी को जल्द सुरक्षित ढूंढने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
