DalsinghsaraiSamastipur

“दलसिंहसराय:सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर,हुई मौत

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कोनैला गांव स्थित दलसिंहसराय उपकार के पास बाइक की ठोकर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचोर शेखपुरा गांव के वार्ड 12 निवासी स्वर्गीय राम शंकर झा की पत्नी हीरा देवी (60) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

क्या बोले परिजन

मृतक महिला के देवर रामायण झा ने बताया कि उनकी भाभी देर शाम घर से चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से आ रही एक बाइक ने पीछे से उन्हें ठोकर मार दी इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गया। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया,

 

जहां से डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया परिवार के लोगों ने बताया कि वो लोग दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।

क्या बोली पुलिस

थानाध्यक्ष ने क्या कहादलसिंहसराय थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। हालांकि परिवार के लोग जख्मी को लेकर अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय पहुंच गए थे। जहां से उन्हे सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिवार के लोग उन्हें लेकर सदर अस्पताल आ रहे थे इसी दौरान रास्ते में महिला ने दम तोड़ दी ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!