Samastipur:रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात लड़की का शव:नहीं हुआ पहचान,पुलिस जांच में जुटी
Samastipur,रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात लड़की का शव मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया।
नगर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पहचान के लिए शव को समस्तीपुर सदर अस्पताल में तीन दिनों तक रखा जाएगा।
पुलिस लड़की की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, पहचान न होने के कारण उसकी मौत की वजह भी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
