चोरी की बाइक के साथ युवक धराया:गलत नंबर प्लेट लगाकर चला रहा
Dalsinghsarai,विद्यापतिनगर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक गलत नंबर प्लेट लगाकर बाइक चला रहा था। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई 13 अक्टूबर 2026 को हुई, जब विद्यापतिनगर थाना के पीटीसी रविंद्र सिंह जवानों के साथ गश्त पर थे। शाम करीब चार बजे शेरपुर बिहारी स्थान के पास एनएच-122 (बी) पर वाहन जांच के दौरान उसे रोका गया।युवक ने अपना नाम अनीश कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी हरपुर भिंडी, थाना ताजपुर, जिला समस्तीपुर बताया। बाइक की नंबर प्लेट संदिग्ध लगी। चेचिस और इंजन नंबर की जांच की गई।
ताजपुर के हरपुर भिंडी निवासी वाहन मालिक चंदेश्वर राय से बात करने पर उन्होंने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल पांच अक्टूबर को चोरी हो गई थी, जिसका केस नंबर 233/26 ताजपुर थाना में दर्ज है। पुलिस ने अनीश को गिरफ्तार कर लिया है।”
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
