Patna

स्पेशल ट्रेन:मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

पटना ।सोनपुर:दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकोआवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे द्वारा मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है:-

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

1. गाड़ी सं. 05283/05284 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार- मुजफ्फरपुर एसी एक्सप्रेस स्पेशल (सप्ताह में दो दिन): गाड़ी संख्या 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एसी एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 11.11.2023 से 18.11.2023 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को मुजफ्फरपुर से 18.00 बजे खुलकर 19.15 बजे हाजीपुर, 19.30 बजे सोनपुर, 20.05 बजे पाटलिपुत्र, 20.30 बजे दानापुर, 21.05 बजे आरा, 21.50 बजे बक्सर एवं 23.45 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 11.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एसी एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 12.11.2023 से 19.11.2023 तक प्रत्येक गुरूवार एवं रविवार को 13.25 बजे आनंद विहार से खुलकर अगले दिन 00.35 बजे डीडीयू, 01.52 बजे बक्सर, 02.44 बजे आरा, 03.15 बजे दानापुर, 03.35 बजे पाटलिपुत्र, 04.30 बजे सोनपुर एवं 04.45 बजे हाजीपुर रुकते हुए 07.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी । इस स्पेशल में 1AC का 01, 2 AC के 04, 3AC के 10 एवं 3E के 04 कोच होंगे ।

 

2. गाड़ी सं. 05273/05274 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार- मुजफ्फरपुर एसी एक्सप्रेस स्पेशल (सप्ताह में दो दिन) गाड़ी संख्या 05273 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एसी एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 22.11.2023 से 09.12.2023 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को मुजफ्फरपुर से 18.00 बजे खुलकर 19.15 बजे हाजीपुर, 19.30 बजे सोनपुर, 20.05 बजे पाटलिपुत्र, 20.30 बजे दानापुर, 21.05 बजे आरा, 21.50 बजे बक्सर एवं 23.45 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 11.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 05274 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एसी एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 23.11.2023 से 10.12.2023 तक प्रत्येक गुरूवार एवं रविवार को 13.25 बजे आनंद विहार से खुलकर अगले दिन 00.35 बजे डीडीयू, 01.52 बजे बक्सर, 02.44 बजे आरा, 03.15 बजे दानापुर, 03.35 बजे पाटलिपुत्र, 04.30 बजे सोनपुर एवं 04.45 बजे हाजीपुर रुकते हुए 07.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी । इस स्पेशल में 1AC का 01, 2 AC के 04, 3AC के 10 एवं 3E के 04 कोच होंगे ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!