Patna

बिहार में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विज्ञानियों ने जारी किया पूर्वानुमान

पटना। Bihar Weather Forecast: बिहार के मौसम में अगले 24 घंटों में बदलाव के आसार हैं। इस दौरान पूर्वी हवा के प्रवाह में परिवर्तन होगा। पूर्वी हवा की जगह प्रदेश में उत्तर पश्चिम हवा का असर बढ़ेगा। प्रदेश के पूर्वी भाग में एक या दो स्थानों पर हल्के व मध्यम स्तर के कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। इससे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में अगले चार से पांच दिन में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौसम विज्ञानियों की मानें तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने व चक्रवात जवाद के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा गया। इसके चलते प्रदेश के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में सामान्य से अधिक वृद्धि देखी गई। अब बंगाल की खाड़ी में उत्तर पश्चिमी हवा का प्रभाव देखा जा रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल एवं समीपवर्ती उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के तापमान में भी भारी गिरावट के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने के साथ तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।प्रदेश का न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच एवं अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। भागलपुर में सबसे कम सौ मीटर की दृश्यता दर्ज की गई।

पांच दिसंबर को गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर

 

मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर माह में न्यूनतम तापमान एक दिसंबर को गया में 10.0 डिग्री दर्ज किया गया था। यह प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं पांच दिसंबर को सीतामढ़ी के पुपरी में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पटना का न्यूनतम तापमान मंगलवार को पांच डिग्री बढऩे के कारण 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में तीन डिग्री वृद्धि होने से 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

बिहार के प्रमुख शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान

 

पटना   –              28.8                  16.4

गया –                27.2                  14.5

भागलपुर –         28.0                  18.5

पूर्णिया –           28.0                   17.0

मुजफ्फरपुर –   26.4                    18.7

(अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!