Samastipur

दलसिंहसराय;सड़क दुर्घटना में जख्मी तीसरे दोस्त की भी इलाज के दौरान हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

दलसिंहसराय.थाना के सीमावर्ती क्षेत्र बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर के पास एनएच 28 पर बीते मंगलवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक द्वारा दो बाईक सवार को धक्का मारने की घटना में इलाजरत तीसरे दोस्त की भी इलाज के दौरान रविवार को पटना में मौत हो गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक की पहचान नगरगामा गांव के वार्ड 6 निवासी स्व.नथुनी राम के पुत्र इंटर का छात्र अमन कुमार (18) के रूप में हुई हैं.मौत की सुचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया.वही स्वजनों द्वारा उसके शव को दोपहर में गांव गया जंहा अंतिम दर्शन करने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

 

बतातते चले कि एनएच 28 पर बीते मंगलवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक द्वारा दो बाईक सवार को धक्का मारने की घटना में घटना स्थल पर दो छात्र की मौत हो गई थी. मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा वार्ड संख्या 6 निवासी रामाशीष राम के पुत्र सत्यम कुमार(23) एंव उसी गांव के राम चरण राम के पुत्र श्रवण कुमार (24)के रूप में किया गया था जो अमन के दोस्त थे.वही अमन गंभीर रूप से जख्मी का इलाज पटना में चल रहा था जिसकी मौत सुबह हो गई.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!