Patna

“नशा का कारोबार करने वाले 14 युवक गिरफ्तार, पटना पुलिस ने सभी को दबोचा, भारी मात्रा में स्मैक और शराब बरामद

पटना के फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस ने नशे के कारोबार करने वाले 14 युवकों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में स्मैक, शराब और गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार युवक पटना के अलावा भोजपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा सहित कई जगह से आकर यहां व्यापार कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर फुलवारी शरीफ पुलिस नेसभी युवकों को धर दबोचा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

छापेमारी कर पुलिस ने दबोचा

मिली जानकारी के अनुसार फुलवारी शरीफ थाने के पुलिस को यह सूचना मिली थी की फुलवारी शरीफ के कई जगहों पर अवैध रूप से नशीली पदार्थ का बड़े पैमाने पर व्यापार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ की पुलिस एक टीम गठन कर गुप्त सूचना के आधार पर बताए गए जगह पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की।

इस छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उन जगहो पर छापेमारी कर 14 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में अनुभव आनंद (18) बिहटा, मोहित कुमार (21) पटना, अमित कुमार (25) भोजपुर, रोहित कुमार (26) मुजफ्फरपुर, सत्येंद्र चौहान (25) नालंदा, राजकुमार (20) पटना, समीर आलम (19) नौबतपुर, अफान आलम (18) मसौढ़ी, सोनू चौधरी (21) पत्रकार नगर, राजा कुमार (22) फुलवारी शरीफ, संतोष कुमार (19) फुलवारी शरीफ, अरविंद कुमार (24) वर्ष फुलवारी शरीफ, सूर्यकांत (19) फुलवारी शरीफ और हीरा कुमार (19) वर्ष फुलवारी शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से शराब के अलावा गांजा और कई नशीली पदार्थों को भी जब्त किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!