Samastipur

“दलसिंहसराय;विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र से मिली थी शराब: कारोबारी को 5 साल की सजा,1 लाख रुपए का जुर्माना

दलसिंहसराय/समस्तीपुर में विशेष न्यायाधीश उत्पाद पवन कुमार झा ने सोमवार को शराब बरामदी के एक मामले में आरोपी को पांच साल की कारावास की सजा सुनाई। साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। अर्थ दंड नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सजा सुनाई जाने के बाद पुलिस ने आरोपर वैशाली जिले के देसरी थाने के गनियारी गावं के कमलेश राय को हिरासत में ले लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सजा सुनाए जाने के बाद जेल जाते आरोपी
विशेष लोक अभियोजक रामलखन राय ने बताया कि इसी वर्ष 28 अप्रैल को विद्यापतिनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कमलेश राय को बाइक के साथ डेढ़ सौ लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। शराब अलग-अलग प्लास्टिक पाउच में बरामद किया गया था। लोक अभियोजक ने बताया कि साक्ष्य व गवाहों के बयान के आधार पर कमलेश राय को विहार उत्पाद अधिनियम के तहत दोषी पाया गया। जिसके बाद उन्हें सजा सुनाई गई। इस मामले में चार सरकारी गवाहों ने अपनी गवाही दी। इस मामले में बचाव पक्ष से अधिवक्ता मनोज पासवान ने बहस की।

गुप्त सूचना पर मिली थी देसी शराब

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 28 अप्रैल की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक से शराब तस्कर शराब की खेप लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर विद्यापतिनगर बाजार में ऑटो स्टैंड के पास बाइक सवार की तलाशी ली गई थी तो तीन बोरी में रखा देसी शराब बरामद की गई। जिसके बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू किया गया। साथ ही आरोपी पर चार्जशीट दायर की गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!