Samastipur

“वैशाली में वाहन पर लिखा था ON ARMY DUTY, पुलिस ने पकड़ा तो ट्रक से 100 कार्टन शराब मिला,6 तस्कर गिरफ्तार

वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के सरसई गांव से पटना मध्य निषेध और सराय की पुलिस ने एक ट्रक से 100 कार्टन शराब बरामद की। ट्रक पर ऑन ड्यूटी आर्मी लिखा हुआ था। जिसे जब्त कर लिया गया है। बरामद शराब की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मद्य निषेध को गुप्त सूचना मिला कि सराय थाना क्षेत्र के सरसई के पास शराब खपाने के लिए तस्कर एकजुट हुए हैं। जिसको लेकर पटना मद्य निषेध और सराय थाने के पुलिस अधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। इस दौरान ऑन ड्यूटी आर्मी लिखा हुआ ट्रक से शराब बरामद की गई। साथ ही 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

फर्नीचर के बीच छीपा कर रखी थी शराब

सराय थानाध्यक्ष विधुर कुमार ने कहा कि मद्य निषेध पटना की सूचना से सरसई गांव में छापेमारी की। ऑन ड्यूटी आर्मी लिखा ट्रक पर फर्नीचर का समान लदा था। समान के बीच विदेशी शराब रखी हुई थी। मौके से 6 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है और मामले में प्राथमिक दर्ज कर सभी तस्करों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!