Samastipur

दलसिंहसराय से समस्तीपुर जा रहे बाईक सवार को युवक को कार ने मारा धक्का,हुई मौत

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के एनएच 28 बल्लोचक मंदिर के पास रविवार की देर रात्रि अज्ञात कार की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई.मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी सुरेश कुमार के पुत्र चंदन कुमार आर्य ( 25) के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपनी हीरो ग्लैमर बाइक से रविवार की रात अपने घर से भाई को लेने समस्तीपुर जा रहा था. इसी दौरान समस्तीपुर कि तरफ से आरही एक अज्ञात कार ने जोड़दार ठोकर मारते हुए फरार गया.

स्थानीय लोगो ने कार की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हुए चंदन को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए.जंहा डियूटी पर मौजूद चिकत्सक रामचंद्र सिंह ने जांच कर बाद उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक के पिता सुरेश कुमार ने बताया है चंदन उनका बड़ा बेटा था.इधर घटना की सूचना के बाद पहुंचे स्वजनो का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्ट कराकर शव को स्वजनो को सौप दिया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!